Ticker

Ad Code

सूर्य ग्रहण से पहले देश में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए टाइमिंग से लेकर तारीख तक सब कुछ

सूर्य ग्रहण से पहले देश में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए टाइमिंग से लेकर तारीख तक सब कुछ 

Surya and Chandra Grahan Date in india: 

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इन दिनों ग्रहण पर काफी चर्चा हो रही है, 

यूजर्स पूछ रहे हैं कि भारत में अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब है? 

आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब

Lunar Eclipse Date in India: 

इस 2025 में अभी तक सिर्फ एक ही सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था, जो भारत में आंशिक तौर पर दिखाई दिया था। 

उसके बाद अब अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। 

हालांकि, इस बार ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। 

ये ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में देखा जा सकेगा

चंद्र ग्रहण की टाइमिंग क्या है?

भले ही सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा हो लेकिन सूर्य ग्रहण से पहले देश में चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। 

इसका असर भारत के साथ ही पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में भी दिखाई देगा। 

भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण का समय रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर की अर्धरात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक होगी। 

सूतक काल और धार्मिक मान्यताएं

सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल की मान्यता होती है, जो ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पहले शुरू होकर ग्रहण के समाप्ति के साथ समाप्त होती है। 

हालांकि, चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया, इसलिए सूतक काल की मान्यता भी लागू नहीं हुई। 

वहीं चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

ग्रहण के दौरान ये सावधानियां ध्यान रखें

ग्रहण के समय खाने-पीने से बचना चाहिए। 

विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ आदि शुभ कार्यों से बचना चाहिए।

ग्रहण के समय यात्रा करने और सोने से बचना चाहिए।

ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श नहीं करना चाहिए।बीमार या बुजुर्ग व्यक्तियों को उपवास से बचना चाहिए और उन्हें पर्याप्त पोषण लेना चाहिए।

सूर्यग्रहण के दौरान कभी भी बिना विशेष चश्मे के सूर्य को न देखें, क्योंकि इससे आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है । 


Post a Comment

0 Comments