Gold Rate : सोने में तेजी खत्म, कीमतों में 15 हजार तक की तगड़ी गिरावट
Gold Rate :
सोने के दाम लगातार बढ़त पर है।
परंतु, सोने के दामों की यह बढ़त ज्यादा लंबी नहीं चलने वाली है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोना 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होगा, ये किसी ने सोचा नहीं होगा। सोने के दामों में तेजी को ब्रेक कुछ ही समय में लग गए हैं। यानी जो तेजी आई है वह बनी नहीं रहने वाली है।
सोने के दामों में तेजी के कारण आम उपभोक्ता परेशान थे। सोना एक लाख के ऊपर जा चुका था। जोकि अब गिरने लगा है। एक तोला सोना के इतने दाम चुकाना आम उपभोक्ता के बस की बात नहीं रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट आई है, रिपोर्ट के अनुसार, सोने की तेजी खत्म और सोना 15 हजार रुपये सस्ता।
इतने बढ़ गए सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) में कुछ समय से शानदार तेजी आई है। सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था। इंडियन बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 35 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। सोने के दामों में तेजी लोगों को बहुत परेशान कर रही है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय जगत में जहां सोने की कीमतों (Gold Rates Updates)में गिरावट दर्ज की गई, वहीं, चांदी के दाम में इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 1,00,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 22 कैरेट सोना 92,140 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (gold rate in Mumbai) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,360 रुपये पर रहा है और 22 कैरेट सोना 91,990 रुपये पर बिक रहा है।l
0 टिप्पणियाँ