Ticker

Ad Code

Gold Rate : धड़ाम हुआ सोना, जानिए किस शहर में कितने रह गए 22, 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate : धड़ाम हुआ सोना, 

जानिए किस शहर में कितने रह गए 22, 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate : सोने के दाम रोजाना ही ऊपर नीचे जाते रहते हैं। इसी बीच सोने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं। सोने के दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिली है। वहीं, सोने के दाम गिरने से निवेशकों को परेशानी हुई है।  

सोने के दामों में तेजी का दौर चल रहा है। इसी बीच एक दम से सोने में गिरावट आई है। सोने के दाम एक दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद फिर से लुढ़क गए हैं। जिस हिसाब से सोने के दाम गिरे हैं, यह 23 अप्रैल के बाद की गिरावट की तरह लंबा डीप हो सकता है।

क्यों बढ़ रहा था सोना

 


सोने के दाम बढ़ने का कारण इजराइल और ईरान का युद्ध था। अचानक कार्रवाई के कारण निवेशकों में चिंता का विषय उतपन्न हुआ कि कहीं बाजार न गिर जाए। इस वजह से सोने में निवेशकों ने निवेश किया और सोने की मांग बढ़ गई। सोने की मांग बढ़ने से सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ गए हैं।

सोने की तेजी पर लगा ब्रेक

 


सोने के दामों की तेजी पर जोरदार ब्रेक लगा है। 10 ग्राम सोने के दाम 1,050 रुपये तक गिर गए हैं। हालांकि, 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहे हैं। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है। 

कितने चल रहे हैं सोने के दाम

 


दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े सर्राफा बाजारों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 92,000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।   

कहां कितना चल रहा है सोने का दाम

 


दिल्ली

22 कैरेट सोना 92,150

24 कैरेट सोना 1,00,520

 


चेन्नई

22 कैरेट सोना 92,000

24 कैरेट सोना 1,00,370

मुंबई

22 कैरेट सोना 93,050

24 कैरेट सोना 1,00,370 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ