Gold Rate : एक बार फिर लूढ़का सोना, इतने हो गए एक तोले के रेट
Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही थी। सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सोने की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है।
आज 29 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में गिरावट दर्ज की गई है। अब का समय सोना खरीददारों के लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज एक तोले के रेट क्या चल रहे हैंसोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन इसी उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना (Sone Ke Bhav) और सस्ता हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज 29 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में सोने-चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।कितने हो गए सोने के दाम-
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कम होने के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक बातचीत तेज होने के चलते निवेशकों को अब सोने को सुरक्षित निवेश (Gold Investment) मानने की जरूरत नहीं लग रही है, जिसके चलते सोने की खरीद घटी है। इन्हीं कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold Silver Rate) में 3,350 डॉलर की नरमी आई है, जिसके बाद इसके रेट 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई।किन कारणों के चलते गिरे सोने के रेट-
इसके सथ ही डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा बढ़ाने से भी सोने (Gold Rate Updates) की घरेलू मांग पर इसका प्रभाव पड़ा है। जैसे ही भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है, उसकी वजह से अब निवेशक दूसरे निवेश ऑप्शन की ओर रूख ले रहे हैं, जिसके चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।दिल्ली में सोने के भाव-
आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव (gold rate in delhi) में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसक साथ ही 24 कैरेट गोल्ड रेट (24 carat gold rate) में 380 रुपये तक की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,950 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और 24 कैरेट सोना 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
0 Comments