संघर्ष
विराम Live
योगी
बोले- कोई हमें छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं:सीजफायर के बाद हज का दूसरा बैच मक्का
रवाना;
अमृतसर में पहली फ्लाइट लैंड
पाकिस्तान
के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली
जा रही है। यूपी के लखनऊ में CM योगी
आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा-
पहलगाम
में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बर्बर कृत्य की पूरी दुनिया ने निंदा की।
पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना पर मौन रहे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को
मुंहतोड़ जवाब दिया और पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को परेशान नहीं
करेंगे,
लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
जम्मू-कश्मीर
के श्रीनगर में बुधवार सुबह हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज हाउस से एयरपोर्ट के
लिए रवाना हुआ। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद वे सऊदी अरब के मक्का के लिए
रवाना हो रहे हैं। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।
ऑपरेशन
सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द
कर दी गई थीं। आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से
फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं।
दूसरी
तरफ,
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार-बुधवार की रात पहली
फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट कतर एयरवेज की थी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी पंजाब के लिए
बुधवार से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है।
भारत
ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी
मैक्सार (Maxar) ने इन
तबाह एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी
और सुक्कुर एयरबेस शामिल हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और
बाद में वहां क्या स्थिति थी।
योगी
आदित्यनाथ ने कहा, 'एक दिन
आतंकवाद पाकिस्तान को भी निगल जाएगा। पाकिस्तान पूरी तरह खोखला हो चुका है। ऑपरेशन
सिंदूर पाकिस्तान की करतूतों का जवाब था। जो भी भारत की तरफ उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।'
23 मिनट पहले
जम्मू-कश्मीर
के शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी
मारे गए
जम्मू-कश्मीर
के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी हमले में
आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान
शहीद हो चुके हैं, 59
घायल हैं। 28 सिविलियंस की भी जान
गई है।
शोपियां
में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे
जम्मू-कश्मीर
के श्रीनगर में हज यात्रियों का दूसरा जत्था बुधवार सुबह हज हाउस से एयरपोर्ट के
लिए रवाना हुआ। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद वे सऊदी अरब के मक्का के लिए
रवाना हो रहे हैं। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।
ऑपरेशन
सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज तीर्थयात्रियों की सात उड़ानें
रद्द कर दी गई थीं। आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं।
56 मिनट पहले
विदेश
मंत्री जयशंकर की सुरक्षा में बुलेट प्रूफ व्हीकल शामिल
केंद्र
सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने
बुधवार को बताया कि जयशंकर की जेड कैटेगरी सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा
में दो बुलेट प्रूफ व्हीकल को शामिल किया गया है। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच
सैन्य संघर्ष के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
09:04 AM
14 मई 2025
उत्तर
प्रदेश के CM योगी
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए
भारतीय
सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन को बताने के लिए यूपी में भारत शौर्य
तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने
गांधी प्रतिमा से यात्रा को रवाना किया। इस दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
जनता
को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आन-बान-शान की रक्षा करने के लिए
हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने पाकिस्तान को चेताया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज
नहीं आया,
जिसके चलते हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। हमारी सेना ने
दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। सेना के
शौर्य और पराक्रम को हमारा सैल्यूट।
0 Comments