Ticker

Chandra Grahan 2025: दंडाधिकारी शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Chandra Grahan 2025: दंडाधिकारी शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Chandra Grahan 2025 (चंद्र ग्रहण 2025 कब है) : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। उस समय चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इन 3 राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। ये चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। इसके साथ ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। 

लेकिन 12 राशि में से तीन राशियां ऐसी है जिनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का असर किन तीन राशियों पर अच्छा हो सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

चंद्र ग्रहण 2025 की तिथि और समय (Lunar Eclipse 2025 Date And Time)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण काफी खास है, क्योंकि ये ब्लड मून होगा। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, ब्लड मून 7 सितंबर की रात 9:57 बजे आरंभ होगा, जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 11:09 पर इसका स्पर्श शुरू होगा. रात 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात 12:23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चलेगा।
चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा कि नहीं?
बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर (Lunar Eclipse 2025 Horoscope)
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के जीवन में नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। 
लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलने का योग बन रहे है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अचानक से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो पदोन्नति के अलावा मान-सम्मान मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छा परिणाम मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों की कई मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नया आर्डर मिलेंगे, जिससे काफी मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन और रिश्तों में मिठास आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भी नौकरी, व्यापार से लेकर शारीरिक समस्याओं में राहत मिल सकती है। लंबे समय से मन में चल रहे क्लेश और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। इसके अलावा कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। 

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ